{"_id":"5dacb0e58ebc3e014a68a9df","slug":"ddo-angry-on-seeing-tubewell-closed-orai-news-knp521018146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नलकूप को हैंडओवर न करने पर बिफरी डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नलकूप को हैंडओवर न करने पर बिफरी डीडीओ
विज्ञापन
माधौगढ़ में नलकूप का निरीक्षण करतीं मिथलेश सचान
- फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। डिग्री कालेज के पास 25 लाख की लागत से जल निगम द्वारा 25 लाख की लागत से नलकूप तो लगा दिया गया, लेकिन अभी तक जल निगम ने जल संस्थान को हैंडओवर नहीं किया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीओ मिथलेश सचान मौके पर पहुंचीं और नलकूप बंद देखकर एक्सईएन से नाराजगी जाहिर कर जल संस्थान को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
बता दें कि माधौगढ़ में एक हजार के आसपास उपभोक्ता है। गांधीनगर, इंदिरा नगर, मालवीय नगर, उत्तरी मालवीय नगर के उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पा रहा था। जबकि तीन नलकूप, दो टंकी से लोगों को पानी दिया जा रहा था। पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत कई बार की गई। जिसे लेकर एक वर्ष पूर्व डिग्री कालेज के पास 25 लाख की कीमत से जल निगम द्वारा नलकूप लगा दिया गया।
वहीं बाजार के अंदर टंकी के पास दूसरा रीबोर करा दिया गया। एक वर्ष के बाद भी जल निगम ने जल संस्थान को नलकूप हैंडओवर नहीं किया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीओ मिथलेश सचान मौके पर पहुंच गई और एक वर्ष से बंद नलकूप को देख एक्सईएन से नाराजगी जताकर शीघ्र जलसंस्थान को हैंडओवर करने के निर्देश दिए और कहा कि एक सप्ताह के अंदर नलकूप चालू हो जाए। जेई जल संस्थान श्याम बहादुर वर्मा को दोनों नलकूप शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। इस दौरान नगर पचांयत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, ईओ राजीव कुमार, पुरुषोत्तम तिवारी, अजय दुबे, तेजसिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।