फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM driver's condition worsened in the heat and he died

Jalaun News: गर्मी में डीसीएम चालक की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 03 Jun 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
DCM driver's condition worsened in the heat and he died
उरई। झांसी से लखनऊ जा रहे डीसीएम चालक की हालत बिगड़ गई। इस पर वह हाईवे किनारे एक चाय की दुकान पर उतर गया। दुकानदार ने उसकी हालत खराब देखकर एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के छाछापार निवासी निरंजन (36) डीसीएम चलाते थे। शनिवार को वह लखनऊ से डीसीएम में माल भरकर झांसी की तरफ जा रहे थे। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास उनकी हालत बिगड़ गई। जिससे वह एक चाय की दुकान पर उतरकर कराहने लगे। दुकानदार ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई ब्रजेश ने बताया कि वह डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे, उसके दो बच्चे हैं। वह घर से बिल्कुल सही हालत में निकले थे। बताया कि उसकी लू लगने से मौत हुई है। उसकी मौत से पत्नी रीना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed