{"_id":"642db56a8b4ce6be48048577","slug":"dcm-collided-with-dumper-driver-died-orai-news-c-12-1-164411-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। हाईवे पर मौरंग लदे डंपर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात आटा के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई। हादसे के बाद एक घंटे के लिए एक लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को किनारे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
कदौरा क्षेत्र से एक डंपर बालू लेकर देर रात इटौरा होते हुए आटा पहुंचा। मंगलवार रात करीब 11 बजे हाईवे पर कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक कानपुर देहात के रास्तपुर निवासी मोहम्मद साहिल (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कानपुर देहात जिले के आयती किसाननगर निवासी क्लीनर करनवीर (23) घायल हो गया। पुलिस और राहगीरों ने जेसीबी की मदद से डीसीएम में फंसे क्लीनर को निकलवाकर उरई अस्पताल भेजा। घटना के बाद करीब एक घंटे तक एक तरफ का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटाकर बाधित यातायात सुचारू कराया।