{"_id":"5e8dfb688ebc3e78b8642071","slug":"daunapur-s-ration-shop-suspended-on-complaint-orai-news-knp5543187118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए हंगामा किया, एक पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए हंगामा किया, एक पर कार्रवाई
विज्ञापन
उरई। दो दिन पहले कुठौंद में कोटेदार के खिलाफ हुई एफआईआर के बाद बुधवार को पूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है। वहीं जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते बुधवार की शाम करीब दस पंद्रह महिलाओं ने डीएम आवास के बाहर हंगामा किया।
पटेल नगर से आई महिलाओं का आरोप था कि क्षेत्र में अभी तक राशन नहीं बांटा गया है। इस पर डीएम ने तत्काल फोर्स बुलाई और जांच टीम मौके पर भेजी गई। तब पता चला कि राशन बांटा जा चुका है। कुछ घरों में टीम को राशन की बोरियां भी मिलीं। इस पर डीएम के निर्देश पर महिलाओं को उकसाने वाले युवक प्रदीप पुत्र संतराम निवासी पटेल नगर पर 151 की कार्रवाई की गई है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संवाद न्यूज एजेंसी कुठौंद के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौनापुर के ग्रामीण कृपाल सिंह यादव, महेश सिंह, श्याम सुंदर, डालचंद्र, हरपाल व अन्य राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर कोटेदार गंभीर सिंह यादव की शिकायत की थी। बताया कि वह ई पॉस मशीन में अंगूठा तो लगवा लेता है, किंतु अनाज नहीं देता है। इस पर जिलाधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ एफआईआर के साथ जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को जांच के बाद पूर्ति अधिकारी मनोज तिवारी दुकान निरस्त कर दी। बताया कि फिलहाल दौनापुर के कार्डधारकों को शहजादेपुर से राशन सामग्री मिलेगी।