{"_id":"6935cef61f64a06a780a5c28","slug":"daughter-dies-due-to-lack-of-treatment-father-complains-to-co-orai-news-c-224-1-ori1005-137760-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इलाज न कराने से बेटी की मौत, पिता ने सीओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इलाज न कराने से बेटी की मौत, पिता ने सीओ से की शिकायत
विज्ञापन
जालौन। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने एवं बीमार होने पर सही उपचार न कराने पर मौत होने पर पिता ने ससुरालियों के खिलाफ सीओ को शिकायती पत्र दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी सोनम की शादी एक जून 2021 को काशीपुरा निवासी संजय के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे भूखा रखा। इसके चलते वह बीमार हो गई। बीमार होने के बाद भी ससुराल के लोगों ने उसका सही से इलाज नहीं कराया। बेटी को वह लेकर आए और उसका भोपाल और ग्वालियर में इलाज कराया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और लगभग दो माह पूर्व बेटी की मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच कर रहे हैं।