फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Darbhanga-Yeshwantpur festival special arrived nine and a half hours late

Jalaun News: साढ़े नौ घंटे देर से आई दरभंगा-यशवंतपुर त्योहार स्पेशल

Wed, 19 Nov 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Yeshwantpur festival special arrived nine and a half hours late
फोटो-23-यात्रियों से जानकारी लेते सीओ जीआरपी सलीम खान। संवाद
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से आईं। दरभंगा से यशवंतपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल साढे नौ घंटे देर से आई। इस वजह से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

दरभंगा (बिहार) से यशवंतपुर को जाने वाली त्योहार स्पेशल (05541) निर्धारित समय से नौ घंटा 27 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) निर्धारित समय से छह घंटा 16 मिनट देरी से आई। पुणे से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01481) पांच घंटा 41 मिनट, मुंबई से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01017) चार घंटा सात मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01080) सात घंटा 30 मिनट, आजमगढ़ से मुंबई की ओर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 20 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली अत्योदय एक्सप्रेस (12597) तीन घंटा 38 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिहार से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (09190) तीन घंटा देरी से चल रही है। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार कई घंटे ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। इस वजह से यात्री नाराजगी जता रहे हैं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
फोटो-1-यात्रियों से जानकारी लेते सीओ जीआरपी सलीम खान। संवाद



सर्दियों में ट्रेनों की जांच में न बरतें लापरवाही



उरई। झांसी से आए जीआरपी के सीओ सलीम खान ने मंगलवार की शाम थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने विवेचनाओं से लेकर अपराध रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान सर्दी के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की जांच में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



उन्होंने निर्देश दिए की पुराने अपराधियों पर विशेष गौर किया जाए जो जेल से छूटकर बाहर आए हैं। सक्रिय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। न्यायालय से वारंट जारी हुए आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए।




उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर को राप्तीसागर एक्सप्रेस के एसी एच वन कोच में हुई चोरी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इसमें कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। एसओजी टीम के अलावा सिविल पुलिस से भी सहयोग लिया गया है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा। इस दौरान कालपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह, ईश्वरदीन साहू, राकेश द्विवेदी, हरगोविंद कुशवाहा, अजीत सिंह आदि रहे।

फोटो-23-यात्रियों से जानकारी लेते सीओ जीआरपी सलीम खान। संवाद

फोटो-23-यात्रियों से जानकारी लेते सीओ जीआरपी सलीम खान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed