{"_id":"63f66bf55f1f1c40570e2db4","slug":"dancer-girl-injured-by-knife-orai-news-c-12-1-92504-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डांसर युवती को साथी ने चाकू मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डांसर युवती को साथी ने चाकू मार किया घायल
Thu, 23 Feb 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
उरई। सरावन मेले में डांस करने आई युवती का उसके साथी युवक से विवाद हो गया। गुस्से में उसने युवती के पेट में चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में युवती को कानपुर रेफर किया गया है।
गोहन थाना क्षेत्र के सरावन में चल रहे मेला में जिला हाथरस के थाना शेषगढ़ के सिकंदराराऊ नगला निवासी रीना (22) सरावन मेला में ज्योति थियेटर में डांस करने आई थी। बुधवार की सुबह डांस होने के बाद रीना पंडाल में थी। पुलिस के मुताबिक सुबह चार बजे जिला रामपुर के तहसील बिलासपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने रीना से गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरिफ ने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। मौजूद लोग उसे मेडिकल कॉलेज लाए , गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी मौके से भाग गया। गोहन थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि हमलावर के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।