{"_id":"5df7d8978ebc3e87927966d9","slug":"cylinder-orai-news-knp53264575","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज सिलिंडर में लगी आग से बेकरी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज सिलिंडर में लगी आग से बेकरी जली
विज्ञापन
माधौगढ़। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बगल में चल रही बेकरी में गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। वहीं आग की जद में आकर बेकरी में रखे एक दर्जन सिलिंडरों में से एक तेज धमाके से साथ फट गया। धमाका सुनते ही बगल में चल रहे प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक छात्र-छात्राएं, रसोइया चीखते चिल्लाते हुए भागे। जिससे हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश में बेकरी मालिक सहित पांच मजदूर झुलस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस बाबत तहसीलदार का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कस्बा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बगल में पिछले चार साल से बेकरी चल रही थी। जिसमें सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद अचानक सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बेकरी में रखे एक दर्जन सिलिंडर भी आग की जद में आ गए। जिसमें से एक सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे वहीं पास में चल रहे प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मौजूद छात्र व शिक्षकों में हड़कंप मच गया और छात्र व शिक्षक चीखते चिल्लाते हुए वहां से भाग गए। घटना होते ही आसपास भीड़ जमा हो गई। लोग आग बुझाने कीे कोशिश करने लगे।
बेकरी मालिक मुन्नीलाल यादव (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी देवीपुरा जिला उन्नाव, मजदूर करन (46) पुत्र रतीराम निवासी धनौरा जालौन, सूरज (20) पुत्र प्रमोद निवासी जालौन, समीर (28) पुत्र सफीक, अनेश (19) पुत्र लालजी राठौर निवासी माधौगढ़ शत्रुघ्न (25) पुत्र भइयालाल निवासी अकबरपुरा सभी बुरी तरह से झुलस गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर विभाग को दी। पुलिस व फायर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है। इस बाबत तहसीलदार प्रेमनारायण का कहना है कि बेकरी की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने बताया कि संचालित बेकरी में पाव, पेटीज, विस्कुट, केक, टोस्ट आदि बनाए जाते थे।