{"_id":"5b0462f34f1c1be7408b730a","slug":"youth-ate-poison-in-transaction-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक ने जहर खाया
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Wed, 23 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जहर खाया
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कालपी। गणेशगंज मोहल्ले में एक युवक ने लेनदेन के विवाद में डाई पी ली। उसने मोहल्ले के ही एक युवक को ऑनलाइन मोबाइलों की खरीद फरोख्त के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे। मोबाइल न आने पर रुपये वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर उसने युवक के घर जाकर डाई पी ली। परिजन सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कालपी के मोहल्ला गणेशगंज निवासी अंकित गुप्ता (25) पुत्र गौरीशंकर गुप्ता ने मोहल्ले के ही मंजीत गुप्ता को ऑनलाइन मोबाइल मंगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे। मंजीत एक ऑनलाइन कंपनी में काम करता है। कई दिनों तक मोबाइल न आने पर अंकित ने मंजीत से रुपये वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। मंगलवार सुबह वह दोनों नगर के दुर्गा मंदिर के पास मिले, जहां लेनदेन को लेकर उन दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मंजीत के जाने के बाद अंकित ने एक दुकान से डाई ली और जेब में सुसाइड नोट डालकर मंजीत के घर पहुंच गया, जहां उसने उसके परिजनों से रुपये वापस दिलवाने की बात कही। मंजीत के परिजनों के नजरंदाज करने पर अंकित ने उसी के घर में डाई पी ली। यह देखकर मंजीत व उसके घरवालों के हाथ पांव फूल गए। उन लोगों ने अंकित के घरवालों को बुलाया और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन