{"_id":"84c2e0600a7b926af6c46c1fa31ce75b","slug":"under-the-pretext-of-showing-the-way-robbed-blind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता दिखाने के बहाने नेत्रहीन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता दिखाने के बहाने नेत्रहीन को लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से दिल्ली से आ रहे एक नेत्रहीन को दो लुटेराें ने रास्ता दिखाने
विज्ञापन
के बहाने लूट लिया। लुटेरों ने मारपीटकर उससे मोबाइल, कपड़े व एक हजार
रुपये नगद लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी
है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जगम्मनपुर निवासी रामू पुत्र स्वर्गीय अखिलाख सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह नेत्रहीन
है और अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गया था। वहां से शनिवार की देर शाम उसके रिश्तेदाराें ने उसे रोडवेज बस पर बिठा दिया था। उसने अपने भाई को फोन कर उरई बस स्टैंड पर बुलाया था। सुबह करीब नौ बजे जब बस शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची तो वह नीचे उतरा। उसी दौरान उसके पास दो युवक आए और बात करने लगे। उसने इनसे सड़क पार करवाने को
कहा तो वह बस स्टैंड के पीछे की ओर ले गए और मारपीटकर उससे मोबाइल, कपडे़ व एक हजार रुपये नगद लूट ले गए। पीड़ित अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंचा और लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।