{"_id":"57aa14b14f1c1b2b12ee5117","slug":"two-stores-to-eight-million-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से आठ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से आठ लाख का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोूमवार की देर रात चोरों ने दो दुकानाें के ताले तोड़कर नकदी समेत करीब आठ लाख का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पीड़िताें ने दुकानाें के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। पहली चोरी उरई कोतवाली के राजमार्ग स्थित रामचरन
मार्केट में हुई जहां पर शहर के चंद्र नगर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता की थोक की अगरबत्ती व तंबाकू की दुकान है। सोमवार की देर रात चोराें ने दुकान को ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद व करीब चार लाख रुपये की तंबाकू, अगरबत्ती आदि चुरा ली। सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो सुरेश को जानकारी दी। वह मौके पर आए और चोरी
गए सामान व नकदी की सूची बनाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं थाना व कस्बा सिरसाकलार निवासी मेंहदी हसन की थाने से चंद दूरी पर टायर की दुकान है। सोमवार की देर रात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोडकर उसमें रखे 10 बाइक के टायर, 20 बुलेट के टायर, 25
विज्ञापन
साईकिल के टायर सहित करीब ढाई लाख के टायर व 6 हजार रुपये नकद चोरी क र लिए। सुबह जब उसने देखा तो उसने कस्बे के ही दो आरोपियाें के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियाें को पकड़कर उन्हें पैसे लेकर छोड़ देती है। इससे चोरों के हौसले बुलंद है।