{"_id":"4054bd9289dd86568e21c0a285e151d8","slug":"two-arrested-in-theft-of-government-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालय से चोरी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी कार्यालय से चोरी में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध संघ कार्यालय में हुई लाखों की चोरी मामले का बुधवार को पुलिस ने
विज्ञापन
खुलासा कर दिया। कार्यालय में सेंध लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर
जेल भेज दिया गया है। इनसे चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। 28
दिसंबर की रात चुर्खी रोड स्थित दुग्ध संघ कार्यालय में चोरों ने सेंध लगा
दी थी। यहां से चोर कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैट्री, सोलर प्लेट, मिल्क
टेस्टर समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए थे। इस मामले में दुग्ध उत्पादक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सरकारी कार्यालय में चोरी का होने से पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को उरई कोतवाली में शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि इस वारदात में फिरोज खां पुत्र नूर मुहम्मद निवासी वर्ध थाना एट हाल निवासी बघौरा बाईपास व मोनू गौतम पुत्र
रामशंकर निवासी चुर्खी रोड बाईपास शामिल थे। इन्हें चार जनवरी की रात सपा कार्यालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। बताया कि यह चोर माल को बेचने के लिए कोंच ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों में फिरोज ऑटो चलाता है। चोरी के बाद माल को बिकवाने की जिम्मेदारी इसी की रहती थी। यही युवक
अपनी ऑटो में माल लादकर बेचने के लिए जाता था। गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल ने बताया कि जिन लोगों को यह चोर माल बेचते थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।