फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tubewell operator killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में नलकूप चालक की मौत

Sun, 28 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 28 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tubewell operator killed in mysterious circumstances
कांशीराम कॉलोनी में हुई मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नगर के घुसिया रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में बने नलकूप की कोठी के बाहर रविवार की सुबह अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाले के पास कांशीराम कालोनी में अपना घर था लेकिन वह उक्त नलकूप में ऑपरेटर था और वहीं सोता था। शनिवार की रात भी वह कोठी की छत पर सोया था लेकिन सुबह उसकी लाश नीचे मिली। पुलिस के मुताबिक
विज्ञापन


वह शराब के नशे में था। रात में उठा होगा लेकिन संतुलन कायम नहीं रख पाने के कारण नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 18 के मकान संख्या 6 में सतोह गांव का मूल निवासी पप्पू धोबी पुत्र कढोरे धोबी अपने परिवार सहित रहता था। जन्माष्टमी पर उसकी पत्नी अपने मायके नागपुर गई हुई थी। पप्पू कॉलोनी की वाटर
विज्ञापन


सप्लाई करने वाले नलकूप पर बतौर प्राइवेट ऑपरेटर काम करता था और रात में नलकूप की ही कोठी में सो जाता था। शनिवार रात भी रोज की तरह वह अंदर से कोठी की कुंडी बंद करके छत पर जाकर सो गया। सुबह जब लोगों के घरों में पानी नहीं आया तो वे नलकूप पर पहुंचे। वहां पप्पू कोठी के पिछवाड़े औंधे मुंह कीचड़ में मरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई अजयकुमार सिंह, चौकी इंचार्ज संजीव यादव मौके पर पहुंचे। जरूरी लिखा पढ़ी के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी। मृतक की मां गुलाबरानी भी मौके पर पहुंची और उन्होंने बेटे की हत्या होने की बात कही। उसने पंचायतनामा पर भी दस्तखत करने से मना कर दिया था। अन्य लोगों से पंचायतनामा पर हस्ताक्षर करा कर पुलिस ने वहां से बॉडी


हटवाई। एफआईआर के लिये तहरीर भी नलकूप विभाग से जुड़े ब्रजमोहन कुशवाहा से ली गई। मामले को  प्रथम दृष्टया पुलिस शराब के नशे में हुआ हादसा मान रही ह। कोतवाल मनवीर सिंह का कहना है कि लाश के शरीर पर किसी भी प्रकार के घाव आदि नहीं पाए गए हैं। मामला कुछ और है भी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed