फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   To comment on the four accused arrested abusive deities, sent to jail

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Sun, 03 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 03 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
To comment on the four accused arrested abusive deities, sent to jail
वार्ता कर जेल भरो आंदोलन की जानकारी देते राजपूताना क्लब के संस्थापक शिवेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
बौद्ध सम्मेलन के दौरान हिंदू देवी देवताआें पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मालूम हो कि करीब हफ्ते भर पहले माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा में आयोजित बौध धर्म के सम्मेलन के दौरान हिंदू देवताआें के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


इसको लेकर हिंदू समाज आक्रोशित है। इस क्रम में शनिवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद शनिवार को मामले के आरोपी जगबहादुर, विनोद, रामसिंह व गजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शनिवार को कस्बे में आंदोलन कर जाम लगाने के आरोपियाें सतेंद्र सिंह उर्फ केटी निवासी चितौरा , संदीप दीपू सहित क ई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक अब भी फरार है।
विज्ञापन


रात के  अंधेरे में सियासत
 भगवानपुरा मामले में राजनैतिक दलाें ने सियासत शुरू कर दी है। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पहले ही यह मुद्दा लपक लिया है और आंदोलन कर रही है। वहीं शनिवार की रात सपा के जालौन पालिका अध्यक्ष गुलाब जाटव अपने साथियाें के साथ भगवानपुरा गांव पहुंचे और दलिताें के बीच पंचायत लगाई। बसपा भी पीछे से मदद कर रही है। चुनावी साल में सभी राजनैतिक दल मामले को भुनाने की फिराक में हैं। उधर, एसपी अशोक कुमार ने दो टूक कहा कि कानून को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने खुफिया पुलिस माधौगढ़ क्षेत्र में तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर प्रदर्शन करके छह को भरेंगे जेल
 माधौगढ़ मेें हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करनेे के मामले में राजपूताना क्लब ने घटना के विरोध में छह जुलाई को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन और जेल भरने का ऐलान किया है। उधर, क्षेत्र का माहौल अभी भी गर्माया हुआ है।  उरई स्थित गोपालपुरा हाउस पर पत्रकार वार्ता में राजपूताना क्लब के संस्थापक शिवेंद्र तोमर केटी ने कहा कि भगवानपुरा गांव में बौद्ध सम्मेलन के दौरान हिंदू-देवी

देवताओं पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है उससे जनता आक्रोशित है। क्योंकि इस मामले में आक्रोश जताने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है, राजपूताना क्लब पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करता है। बताया  कि पुलिस ने पांच जुलाई तक सभी आरोपियों को रासुका लगा कर जेल नहीं भेजा और टिप्पणी का विरोध करने वालों पर लगाए गए मुकदमे वापस नहीं लिए तो क्लब

इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा। छह जुलाई को माधौगढ़ कस्बे में ठंडेश्वरी मंदिर से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस को गिरफ्तारी देकर जेल भरेंगे। वार्ता में ब्रजराज सिंह जूदेव, तेज बहादुर सिंह, जनमेजय सिंह, संदीप सिंह जाखड़ और अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, संगठन कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(कंछल गुट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए

बुंदेलखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओें पर अभद्रता टिप्पणी करने वालों केे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की बयानबाजी न हो सके। बैठक मेें बुंदेलखंड महामंत्री लक्ष्मण दास, जिलाध्यक्ष युवा विनोद कुमार, आशीष सोनी, प्रदीप पाटकार, नगर अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, प्रिंस कुशवाहा इत्यादि व्यापारी नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में भारतीय


जनता पार्टी पर जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की। कहा गया कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। किसी भी सूरत में देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। इस मौके पर अक्षय त्रिपाठी, रविंद्र सिंह हसनपुर, सोनू मिश्रा, वीरेंद्र निरंजन समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। वहीं, दूसरी तरफ बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद, नरेंद्र मोदी सेना, अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा आदि संगठनों ने भी इस मामले की निंदा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed