फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of cash, cash stolen

ताला तोड़ हजारों के नगदी, जेवर चोरी

Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जालौन। घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर हजारों की जेवर नगदी पार कर दी। भागते वक्त चोर अपना मोबाइल मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं कोतवाल फुंदनलाल का कहना है कि मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर चोरों के पूरे गिरोह का पता किया जा रहा है।


इससे क्षेत्र की कई और चोरियों के खुलासे की संभावना है।  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथेरी निवासी ठाकुर दास ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात खाना खाकर वह अपने परिवार सहित एक कमरे में सो गए। तभी पीछे की दीवार फांदकर  चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने आवाज लगाई तो हड़बड़ाहट में एक चोर अपना मोबाइल वहीं छोड़कर भाग निकला। बक्सा से जेवर नदारद देख उनके होश उड़ गए। शोरशराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चोर के मोबाइल को कब्जे में लिया है। कोतवाल का कहना है कि सर्विलांस की मदद से चोरों का जल्द पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed