फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves carrying two lakhs of goods

दो लाख का माल ले गए चोर

Thu, 08 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 08 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves carrying two lakhs of goods
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और वहां से सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेट कर ले गए। सुबह परिजनों की आंख खुली तो घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पटेल नगर निवासी चंद्रभूषण ने बताया कि मंगलवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरों में जाकर सो गए। रात में चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस आए और कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, सोने की चार चूड़ियां, सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, चांदी की हाफ पेटी, दो जोड़ी चांदी की पायल समेत 40 हजार रुपये चुरा ले गए। बुधवार को जब परिजनों की नींद खुली तो कमरों में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


चोरी की घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। मोहल्ला निवासी रामवीर, श्याम कुंअर, देवीदीन का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। इस वजह से चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में दो-तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed