{"_id":"592874c04f1c1b1235535ad5","slug":"theft-of-lakhs-of-bjp-leader-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 27 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर का बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार रात शहर स्थित एक भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। भाजपा नेता परिवार समेत शादी समारोह में गया था। मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों की नगदी, जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नया राम नगर बारह बीघा के पास रहने वाले सुशील गुप्ता भाजपा के आईटी सेल प्रभारी हैं। वह रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह मेें शामिल होने के लिए परिवार समेत गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार की रात चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारियों व बक्सों में रखे चांदी, सोने के जेवरातों में अंगूठी, झुमकी, हार समेत 50 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। पास पड़ोसियों के लोगों ने जब इसकी जानकारी सुशील को लगी तो वह घर लौटे। शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन