फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man's body was found on the border of MP

एमपी की सीमा पर मिला युवक का शव

Sat, 28 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 28 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found on the border of MP
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव राठौरनपुरा के बीहड़ में एक युवक का शव शनिवार को पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। एमपी सीमा सटी होने के कारण पुलिस भी आशंका जता रही कि हत्यारे वारदात कोे अंजाम देकर शव को यहां फेंक गए।  जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना
विज्ञापन


क्षेत्र के एमपी की सीमा पर बसे गांव राठौरनपुरा के बीहड़ों में एक 40 वर्षीय युवक का शव चरवाहाें ने देखा तो वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर
विज्ञापन


पहुंची और साक्ष्याें का संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एमपी के करीबी थानाें को युवक के  शव मिलने की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष ब्रजनेश कुमार यादव ने बताया कि यूवक की पहचान होने के बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed