{"_id":"57a4c9a34f1c1b6f152bbd49","slug":"the-woman-entered-the-house-attempted-rape-acid-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास, एसिड अटैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास, एसिड अटैक
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे युवक ने महिला से रेप का प्रयास किया। असफल होने पर तेजाब फेक दिया। महिला का हाथ झुलस गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला गुरुवार शाम करीब सात बजे घर में अकेली थी। आरोप है कि महिला को अकेला देख इंद्रानगर निवासी
राजू नामक युवक उसके घर में घुस गया। उसने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर घर में रखी तेजाब की बोतल उठा लिया और उसे महिला पर फेक दिया। खींचतान में महिला का चेहरा तो बच गया लेकिन उसका हाथ झुलस गया। आरोपी महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र, चेन व कानाें से टाप्स भी छीन लिए। अलमारी में रखे क रीब 25 हजार रुपये
भी निकाल लिए। महिला के चीखने पर धमकी देते हुए भाग निकला। कुछ देर बाद परिजन घर आए तो महिला ने घटना बताई। इस पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।