{"_id":"5749d9cc4f1c1be849690eaa","slug":"the-two-sides-went-rnjisn-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दो पक्षों मे चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दो पक्षों मे चले लाठी-डंडे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 28 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
पुरानी रजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। झगडे़ की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। मुहल्ला हरीपुरा निवासी सुनील द्विवेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि प्रवेंद्र कुमार निवासी मुहल्ला तोपखाना अपने
अज्ञात तीन साथियों के साथ घर पर आए व अंदर सो रहे बेटे मृत्युंजय के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उसको बचाने आई पत्नी सुनीता तथा छोटे बेटे पीयूष सहित इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। वहीं प्रवेंद्र के पिता सतेंद्र सिंह सेंगर ने कहा के उसका पुत्र मुहल्ला हरीपुरा से निकल रहा था। वहां खड़े मृत्युंजय ने उसे रोक कर मारापीटा। पुलिस
दोनों पक्षों की तहरीर ले ली। अगर मुहल्ले वासियों की माने तो दोनों पक्षों में मारपीट गालीगलौज तथा असलहों का भी जमकर प्रदर्शन किया गया। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची
विज्ञापन
पुलिस को देखकर हमलावर असलाह हवा में लहराते हुए भाग गए। वही दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में झगडे़ की तहरीर दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला व उसके तीन बच्चों को पीटा
कूड़ा डालने से मना करने पर गांव के दबंग ने महिला और उसकी तीन पुत्रियों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर उसे न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया। ग्राम औरेखी निवासी श्रीमती सुमन सेंगर पत्नी लालबहादुर ने कोतवाली
में तहरीर दी कि उसका पति घर से बाहर रह कर कामधंधा करता है। शनिवार सुबह छोटे साहब पुत्र मलखान चंदेल को अपने दरवाजे पर कूड़ा डालने से मना किया तो छोटे साहब, कुलदीप पुत्र छोटे, गायत्री पत्नी छोटे साहब ने एक राय होकर उसको व उसकी नाबालिग पुत्री रितु, दिपाशु, अल्का सेगर की लाठी डंडों से पीट दिया। महिला ने अपनी नाबालिग पुत्रियों
सहित कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वही एसआई विनय साहू का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।