फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The truck driver was finally picked robbed six Crook

ट्रक चालक को लूट रहे छह बदमाश दबोचे

Tue, 06 Dec 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 06 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The truck driver was finally picked robbed six Crook
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर सामान उतारकर वापस मैनपुरी जा रहे ट्रक चालक को बोलेरो सवार बदमाशाें ने हमीरपुर-जालौन के बार्डर पर ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक व खलासी को मारपीट कर लूटने लगे तभी कदौरा थाना पुलिस की गाड़ी वहां गश्त पर पहुंच गई और पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशाें को दबोच लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ
विज्ञापन


सुबोध गौतम ने बताया कि कई और वारदाताें के खुलासे की उम्मीद है। मैनपुरी निवासी ट्रक चालक रविंद्र सिंह सोमवार की रात करीब 10 बजे हमीरपुर के कसबा भरुआ सुमेरपुर में ट्रक से सामान उतारकर खलासी के साथ वापस मैनपुरी जा रहा था। जब ट्रक हमीरपुर व जालौन की सीमा में दाखिल हुआ तो पीछे से आ रहे बोलेरो सवार छह सशस्त्र बदमाशाें ने ट्रक
विज्ञापन


को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया। चालक व खलासी के साथ मारपीट की व उन्हें घायल कर करीब 30 हजार रुपये नकद लूटने लगे। इसी दौरान बार्डर पर कदौरा थाना

पुलिस गश्त पर पहुंची तो लूटपाट कर रहे बदमाश खेताें की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर छह बदमाशाें को दबोच लिया। ट्रक चालक ने आरोपियाें के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस अभी पूरे मामले में गोपनीयता बनाए हुए है और आरोपियाें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed