{"_id":"83553c3ac63b47ca7ab5eeabb32019d9","slug":"the-suv-heavy-firing-on-the-pot-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन कारोबारी की स्कार्पियो पर जबर्दस्त फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन कारोबारी की स्कार्पियो पर जबर्दस्त फायरिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
जालौन के बर्तन व्यापारी की स्कार्पियो से टक्कर के बाद बोलेरो सवार पांच
विज्ञापन
हमलावरों ने उतर कर जबर्दस्त फायरिंग की। घटना में स्कार्पियो चालक और उसका
साथी बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े सड़क पर गोलियां चलने से दहशतजदा राहगीरों
ने छुप कर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग करने के बाद हमलावर गाड़ी छोड़
कर भाग गए। रविवार को कोतवाली
क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर क्षेत्र में यह घटना हुई। स्कार्पियो चालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबिश देनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार ब्लाक प्रमुखी के चुनाव को लेकर गलतफहमी में बर्तन कारोबारी की गाड़ी पर हमला किया गया। जालौन के बर्तन कारोबारी पंकज अग्रवाल की नगर के बैठगंज में बंसल बर्तन
भंडार के नाम से दुकान है। रविवार को जालौन के भवानीराम मोहल्ला निवासी आमिर उर्फ अन्नू पुत्र नवाब पंकज अग्रवाल की स्कार्पियो लेकर गुरसरांय गया था। उसका साथी जालौन निवासी छोटू पुत्र कल्लू बॉथम भी गाड़ी में सवार था। गुरसरांय से लौटते समय आमिर ने कोंच में बर्तन गाड़ी में लादे और कमसेरा होते हुए जालौन के लिए निकल पड़े। तीतरा
खलीलपुर के पास पहुंचते ही स्कार्पियो की सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। इसके बाद बोलेरो से उतरे पांच लोगों ने स्कार्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से बदहवास चालक आमिर और उसका साथी छोटू स्कार्पियों से उतर कर पास के विरौरा गांव की ओर भागे। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। राहगीर अपनी
जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। काफी देर तक फायरिंग करने के बाद हमलावर अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग गए। स्कार्पियो चालक के मुताबिक टक्कर तो बाद में हुई, लेकिन बोलेरो सवार हमलावर इससे पहले ही गाड़ी पर फायरिंग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रूद्रकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और विरौरा गांव से
चालक आमिर और उसके साथी छोटू को लेकर लाए। स्कार्पियो चालक आमिर की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच दरोगा जयवीर सिंह
कर रहे हैं। घटनास्थल से 315 बोर की राइफल के तमाम खोखे मिले हैं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कोतवाली लाकर खड़ा करवा दिया गया है। कोतवाल ने बताया बोलेरो के मालिक का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामला ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव की रंजिश का था लेकिन गफलत में स्कार्पियो पर हमला बोल दिया गया।
बीडीसी सदस्य उठाने का मामला तो नहीं...?
तीतरा खलीलपुर क्षेत्र में रविवार को हुई घटना का कारण दो गाड़ियों की टक्कर न होकर ब्लाक प्रमुखी का चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार एक महिला बीडीसी सदस्य को अगवा करने के लिए स्कार्पियों पर फायरिंग की गई। अंदरखाने मिल रही जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की महिला बीडीसी सदस्य को सत्तारुढ़ दल विरोधियों ने
खरीद लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर सत्तारुढ़ दल के संभावित प्रत्याशी महिला बीडीसी को उठाने के प्रयास में लग गए। बीती रात इन लोगों ने महिला बीडीसी के घर जाकर उपद्रव किया। इसकी सूचना महिला के परिजनों ने दूसरे गुट को दे दी। बताते हैं महिला बीडीसी को रविवार सुह ही किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। इसकी खबर मुखबिर ने
सत्तारुढ़ दल के संभावित प्रत्याशियों को दे दी। सूचना पर जालौन के बर्तन व्यापारी की स्कॉर्पियो को गलतफहमी में महिला बीडीसी की गाड़ी समझ कर हमलावरों ने बिना कुछ सोचे समझे हमला बोल दिया।