{"_id":"57af59404f1c1b352dee45ac","slug":"the-sleeping-house-thieves-take-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे, लाखों का सामान ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे, लाखों का सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिरौना में घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना में चोराें ने एक घर को निशाना बनाकर वहां से दो अटैची चुरा ली। घटना के समय घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरी का पता तब चला जब वे सुबह सोकर उठे। परिजनों के मुताबिक अटैचियों में करीब पांच लाख के गहने व 26 हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस गांव पहुंची और दोनों
अटैचियां टूटी हुइ बरमाद करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना निवासी रामसिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। आधी रात में किसी समय चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए और जीने से उतर कर गृहस्थी वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। वहां रखी दो अटैची ले गए।
उन लोगों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पीड़ित ने बताया कि अटैची में सोने का हार, छह सोने की चूड़ी, एक सोने का मंगल सूत्र व चार सोने की अंगूठी सहित करीब पांच लाख रुपये के गहने व 26 हजार रुपये नकद थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजनेश यादव मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दोनों अटैची गांव के बाहर टूटी मिलीं। पुलिस ने फिंगर प्रिंट
विज्ञापन
एक्सपर्ट से साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस को चोरी में किसी नजदीकी का ही हाथ लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
सुढ़ार गांव में एक लाख की चोरी
सुढ़ार में गुरुवार की रात चोरों ने घर में घुसकर जेवरात व नकदी सहित तकरीबन एक लाख की चोरी की। गांव निवासी रमेश दौहलिया ने बताया कि गुरुवार की रात में वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते चोर घर में घुस आए और उन्होंने कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की जंजीर, मंगल सूत्र, हार, झुमकी आदि लगभग एक लाख के जेवर व साढ़े तीन हजार रुपये चुरा ले गए। मौके का मुआयना करने गई पुलिस की पूछतांछ में गृहस्वामी ने पड़ोसी पर चोरी किए जाने का शक जाहिर किया।