{"_id":"5a0b2ed34f1c1b97678bb825","slug":"the-killers-also-tried-to-sneak-thorns-with-knives","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों ने चाकू से गला रेतने का भी किया था प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों ने चाकू से गला रेतने का भी किया था प्रयास
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा के मजीठ गांव निवासी जयदेवी (48) पत्नी स्व. राजकुमार की रविवार रात गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। वह घर पर अकेली रहती थी। सोमवार को शव मिलने पर माधौगढ़ एसडीएम सौजन्य विकास व सीओ अजेय कुमार शर्मा ने गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। मंगलवार को मेडिकल कालेज में हुए शव के पोस्टमार्टम में एक नई बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में चिकित्सक ने जयदेवी के गले में चाकू का तीन सेंटीमीटर का निशान पाया है।
विज्ञापन
जिससे अनुमान है कि हत्यारों ने गला घोंटने से पहले जयदेवी का चाकू से गला रेतने का प्रयास किया था। लेकिन असफल होने पर हत्यारों ने रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। वहीं जयदेवी के हाथ पैर में आई कुछ चोटें हत्या से पहले संघर्ष का सबूत दे रही है। जयदेवी ने अपने बचाव के लिए हत्यारों से काफी संघर्ष किया था। इसके अलावा पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए लैब भेजी गई है।
विज्ञापन
करीबियाें से पूछताछ में जुटी पुलिस
जिस तरह जयदेवी की हत्या हुई। उसे देखकर शक की सुई सबसे पहले जयदेवी की करीबियों पर जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि कौन कौन व्यक्ति जयदेवी के घर आया जाया करते थे। इसे लेकर मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए कई करीबियों को उठाया भी, लेकिन अभी तक कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे है। वहीं पारिवारिक विवाद को भी पुलिस जांच में साथ लेकर चल रही है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि जांच में कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। पारिवारिक विवाद से लेकर पड़ोसी व करीबियों से किसी तरह के झगडे़ का पता किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई साक्ष्य सामने नहीं आए है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन