ठेकेदार ने खेतों से निकाले ट्रैक्टर, किसानों से झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चले कि बांदा से उरई के लिए 400 केबीए की लाइन डाली जा रही है। यह लाइन कदौरा होते हुए उरई के लिए बनाई जा रही है। इसका ठेका लखनऊ की कंपनी लिए है। पिछले कई दिनों से यह कंपनी कदौरा के पास के गांवों में काम कर रही है। मंगलवार रात को कदौरा के कठपुरवा गांव में कंपनी के कर्मचारी खेत पर सामान पहुंचाने के लिए खेतों से ट्रैक्टर निकाल दिए। इससे किसानों के खेत में लगी गेंहू व मटर की फसल नष्ट हो गई। इससे बुधवार सुबह जैसे ही कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने के लिए काम पर आए वैसे ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ठेके दार व कर्मचारियों से भिड़ गए।
मामला वाद विवाद से लेकर हाथा पाई तक पहुंच गया। आरोप है कि ठेकेदार व प्राइवेट कर्मचारियों ने कुछ किसानों से हाथापाई की। इससे किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों की भीड़ देख मौके पर काम कर रहे ठेकेदार व अन्य कर्मी भाग खड़े हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। इसके बाद वह सब कदौरा थाने पहुंच गए और थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया। किसानों का आरोप है कि कईबार ठेकेदार को खेतों से टेक्टर निकालने के लिए मना किया गया, लेकिन ठेकेदार ने बात नहीं मानी। इससे उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदार पर कार्रवाई के साथ उन्हें मुआवजा दिलावाया जाए। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।