{"_id":"5a6cc50a4f1c1b462c8b4786","slug":"the-body-of-the-missing-farmer-was-recovered-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान का शव तालाब में उतराता मिला
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव में इंस्पेक्टर को घेरे खड़े परिजन व ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी किसान निर्भय सिंह उर्फ खूटे (50) पुत्र स्व. किशुन सिंह 13 जनवरी की शाम खेत पर फसल देखने निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाशने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो निर्भय के बड़े बेटे शिवम सिंह ने कोतवाली में गांव के ही विनोद पुत्र अजुद्दी व उसके साले मुनेश निवासी ग्राम दमनापुर पर अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शनिवार की सुबह हरौली मजरे के ही गांव कपूरेकापुरा के तालाब में निर्भय का शव पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन
गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र मनीष गुप्ता ने जब शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। कुछ ही देर में परिजन पहुंच गए। निर्भय के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। इसके अलावा परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच नोंकझोंक हो गई। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने लापरवाही बरती, तहरीर के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा परिजन एसपी अमरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। माधौगढ़ इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कही जाकर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संदिग्ध है। शरीर पर चोट के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। वह अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा मामला साफ होगा।
विज्ञापन
किसान निर्भय सिंह के बड़े बेटे शिवम ने बताया कि उसके पिता ने गांव के विनोद व उसके साले मुनेश के अलावा उनके दो अज्ञात साथियों के साथ बैठकर खेत में बने ट्यूबवेल में शराब पी थी। इसके बाद ही वह लापता हो गए। पुलिस की पूछताछ में विनोद ने भी साथ में बैठकर शराब पीने की स्वीकार की। उसने बताया कि शराब पीने के बाद सभी अपने अपने घरों के लिए निकल गए। रास्ते में वह कहां लापता हो गए, उसे कोई जानकारी नहीं है। एसपी ने दो दिन पहले ही माधौगढ़ सर्किल के सीओ अजेय कुमार शर्मा को फटकार लगाई थी। निर्भय के छोटे बेटे सत्यम सिंह ने एसपी से इन पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को ही सीओ व इंस्पेक्टर किसान के घर जांच के लिए पहुंचे थे। शव मिलने की सूचना मिली।