फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a woman was found on the highway Chamari Ramnagar

चमारी हाईवे पर मिला शव रामनगर की महिला का

Tue, 18 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 18 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found on the highway Chamari Ramnagar
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आटा थाना के चमारी हाईवे पर सोमवार को मारकर फेंकी गई महिला की पहचान हो गई है। मृतका उरई के मुहल्ला रामनगर की रहने वाली थी और उरई के काेंच रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। महिला के देवर ने उसकी पहचान की है।  मुहल्ला रामनगर निवासी महिला वंदना अहिरवार(35) बनारस में तैनात इंजीनियर उदयकरन अहिरवार की
विज्ञापन


पत्नी थी। वह रामनगर में देवरानी कल्पना के साथ रहती थी। परिजनाें के  मुताबिक वह काेंच रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बतौर ब्यूटीशियन काम करती थी। रविवार की सुबह वह घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। सोमवार को उसका शव आटा थाना के चमारी गांव के पास हाईवे किनारे मिला था। उसके  गले में निशान से उसकी हत्या गला
विज्ञापन


घोटकर की जाने की आशंका थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहचान के लिए जिले में वायरलेस कराया। उधर, मंगलवार को अखबारों में खबर पढ़ने के बाद वंदना का देवर रामप्रकाश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की पहचान की। उसने बताया कि उसका भाई बनारस में एनटीपीसी में इंजीनियर है। वहीं पिता रघुनाथ प्रसाद निवासी शांतिनगर भी पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


और बेटी के कातिल को सजा दिलाने की मांग की। आटा थाना पुलिस व एसटीटी टीम का एक सिपाही इस मामले के खुलासे के लिए जुट गए हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

ब्यूटी पार्लर में क्यों करती थी काम
इंजीनियर की पत्नी वंदना को आखिर ब्यूटी पार्लर में काम क्याें करना पड़ रहा था। लोग इसकी भी चर्चा कर रहे हैं। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है।

वंदना के पास नहीं मिला मोबाइल
पुलिस को वंदना के पास कोई मोबाइल नहीं मिला, परिजनाें की मानें तो वह मोबाइल रखती थी। ऐसे में सवाल यह है कि उसका मोबाइल कहां है। पुलिस परिजनाें से पूछताछ कर उसकी काल डिटेल की भी छानबीन कर रही है।


पुलिस कर रही तफ्तीश
मृतका वंदना की किस-किस से नजदीकी थी और वह कहां बात करती थी, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका से भी पूछताछ की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed