फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused was caught stealing the goat

बकरी चोरी कर भाग रहा आरोपी पकड़ा गया

Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The accused was caught stealing the goat
बकरी चोरी के आरोपी से बरामद बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

कदौरा। कदौरा स्थित कानाखेड़ा गांव के पास पुलिस ने एक बकरी चोर को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो से करीब आधा दर्जन बकरियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक मौके से दो साथी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम थाना पूछ जिला झांसी रवाना हो गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चंदरसी गांव से बकरियां चुराकर झांसी ले जा रहा था।सोमवार दोपहर कदौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदरसी गांव से अनिल कुमार की बकरियां चुराकर चोर गिरोह बोलेरो से भाग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन कानाखेड़ा गांव के पास पुलिस की जीप देखकर बोलेरो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जाकर बोलेरो को रुकवा कर मौके से बकरी चोर पप्पू निवासी महाराजगंज थाना पूछ हाल निवासी कालपी को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर खेतों से होते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो में चंदरसी गांव से चोरी की गई छह बकरियां बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए चोर के दो साथियों की तलाश की जा रही है, ताकि बकरी चोरी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हो सके।

विज्ञापन



पुलिस जीप में टक्कर मारने का प्रयास
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान बोलेरो सवार बकरी चोरों ने पुलिस जीप में टक्कर मारने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि जीप में सवार दारोगा गजराज सिंह, सिपाही सुरेश कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार बाल-बाल बच गए और समय पर बकरी चोर को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed