{"_id":"578fae814f1c1b347fc4c298","slug":"student-killed-burned-bodies-honor-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या, शव जलाया, आनर किलिंग का शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की हत्या, शव जलाया, आनर किलिंग का शक
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के मामले की छानबीन करते एसपी एके त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा दस की छात्रा की गला घोंटकर हत्या करके शव को उपलों में रखकर जला दिया गया। बुधवार को अधजला शव उसी के घर के जानवरों वाले बाड़े में मिला। छात्रा मंगलवार दोपहर से लापता थी। फिर भी घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसी से पुलिस ने आनर किलिंग के शक में पिता और बाबा को हिरासत में ले लिया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही
है। घटना डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद की है। यहां के ओमनारायण राजपूत की 16 वर्षीय बेटी निशा शहर के मैमोरी अकेडमी में कक्षा 10 में पढ़ती थी। परिजनाें के मुताबिक वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे लापता हो गई। बुधवार को घर की महिलाएं खाना बनाने की खातिर उपले लेने के लिए जानवरों के बाड़े में गईं तो वहां उपलों के बीच निशा का
अधजला शव मिला। मामले की जानकारी होते ही एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एएसपी शकील अहमद, सीओ जंगबहादुर, थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से अधजली रस्सी व केरोसिन की पांच लीटर की केन और शराब की खाली बोतल बरामद की। इस बीच घरवालों ने संदिग्ध
विज्ञापन
हालात में मौत की तहरीर दे दी। पुलिस को देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पिता और बाबा को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक घरवालों ने यह स्वीकार किया है कि मौके पर मिली केरोसिन की केन उनकी है। इससे पुलिस को इस मामले में किसी करीबी का ही हाथ लग रहा है। पुलिस को अंदेशा
है कि मौके पर मिली अधजली रस्सी से ही छात्रा का गला घोंटा गया है। हत्यारों ने वारदात के पहले वहीं शराब भी पी। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त एसपी मौका मुआयना कर रहे थे, उस समय घर की महिलाएं रोजमर्रा के काम निपटा रही थीं। किसी के चेहरे पर गम नजर नहीं आया। इससे भी पुलिस के शक की सुई घरवालों के ही इर्द गिर्द घूम रही थी। पोस्टमार्टम करने
वाले डाक्टराें के मुताबिक निशा की हत्या करीब 14 घंटे पहले हुई है। इस बाबत एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा हत्याकांड की कई बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कई सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। इससे जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।