फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Son reports the murder of parents

बेटे ने दर्ज कराई माता-पिता की हत्या की रिपोर्ट

Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Son reports the murder of parents
गांव में मौजूद कमलेश और कैलाशी के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
नया पटेल नगर में पति-पत्नी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने यू टर्न लिया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दोनों की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। दो दिन पहले मोहल्ला पटेल नगर के मकान में घिलौर गांव निवासी कमलेश और उसकी पत्नी कैलाशी के शव पाए गए थे। कैलाशी का जला हुआ शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पास ही कमलेश का शव फंदे से लटक रहा था। दोनों के शव काफी पुराने थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस का मानना था कि कमलेश ने पारिवारिक कलह के कारण पहले कैलाशी की हत्या की फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पति पत्नी की हत्या की गई थी। एक की गला दबाकर तो दूसरे को मुंह बंद कर मारा गया था। घटनास्थल के हालात भी काफी संदिग्ध थे। मंगलवार की देर रात को ही बेटे पंकज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दोनों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए एक बार विशेषज्ञों की भी राय ली जाएगी। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा का कहना है कि हत्यारोपी कोई भी हो, पुलिस की जांच में बचेगा नहीं।  
विज्ञापन


पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कुछ साक्ष्य जुटाए थे। इसमें सबसे प्रमुख यह था कि कैलाशी का चेहरा काला किस तरह पड़ा। कमलेश के शव से कैलाशी के पलंग की दूरी कितनी थी, क्या उस दूरी से आत्महत्या की जा सकती है।  पुलिस सूत्रों की मानें तो न सिर्फ घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण ही किया जाएगा बल्कि जरूरत पड़ी तो सीन री-कंस्ट्रक्शन भी कराकर देखा जाएगा कि पत्नी की हत्या करने के बाद आखिर कमलेश खुद को फांसी लगा सकता है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंच से घिलौर तक हत्यारे की तलाश
पुलिस का मानना है कि यदि दोनों की वाकई हत्या है तो हत्यारा कोई बाहर का नहीं बल्कि परिवार का करीबी ही है। इसलिए कोंच में रहने वाले कमलेश के भाई भगवान दास और नदीगांव के गांव घिलौरा में रहने वाले बेटों और भाई से भी पूछताछ की जाएगी। सभी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर और घटना के दिन की उनकी लोकेशन भी खंगाली जाएगी।  बेटे पंकज का कहना है कि दोनों के रिश्तों से किसी को ऐतराज नहीं था। फिर पिता और दोनों चाचा के बीच जमीन का बंटवारा भी हो चुका था। बाहर भी परिवार की कोई रंजिश नहीं है। इसलिए उनकी हत्या की कोई वजह फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed