फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Serried drunk friend, stone dead

नशे में भिड़े दोस्त, पत्थर मारकर ली जान

Tue, 25 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 25 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Serried drunk friend, stone dead
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में किसी बात को लेकर दो दोस्ताें में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि उन्हाेंने एक दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौकेे पर पहुंचे
विज्ञापन


और पुलिस को सूचना दी लेकिन सीमा विवाद में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब पांच घंटे बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुहल्ला इंद्रानगर कबीर आश्रम के पास निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र नत्थू रंगाई पुताई का काम करता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे
विज्ञापन


वह घर के सामने रहने वाले दोस्त रामू गुप्ता के साथ राठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास आया। लोगाें के मुताबिक वहां पर दोनाें ने साथ में शराब पी और रात करीब 11 बजे किसी बात पर दोनाें के बीच बहस हो गई। इस पर सुनील ने रामू को पत्थर मार दिया जो उसकी आंख के पास लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने भी पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाया और सुनील के सिर में दे मारा, इससे वह भी लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसने उसी पत्थर से कई बार सिर में प्रहार कर उसकी जान ले ली। इस वारदात के बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग दुकान बंदकर भाग निकले। जब दोनाें काफी देर घर नहीं पहुंचे तो रामू के पिता उसे ढूंढने निकले तो वह क्र ासिंग के पास घायल

पड़ा मिला। वह उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। इधर सुनील के परिजन भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन सीमा विवाद के चलते रात में पुलिस नहीं पहुंची। सुबह सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल सुनील तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। सीमा जीआरपी

की होने के कारण जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार को सूचना दी तो वह मौके पर आए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनाें दोस्तों का घर आमने सामने है। वह साथ में शराब पीते थे। रात में उनके बीच क्या बात बिगड़ गई इसकी जानकारी दुकानदाराें से कर रहे हैं। मृतक के भाई दिनेश ने तहरीर दी है। उस आधार पर आरोपी रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। वह मामले की जांचकर कार्रवाई क रेंगे।

सीमा के विवाद में कई घंटे पड़ा रहा शव
सोमवार को देर रात युवक की हत्या होने के बाद जीआरपी व कोतवाली पुलिस के बीच सीमा के विवाद को लेकर ठन गई। इसलिए कोई मौका ए वारदात पर नहीं पहुंचा। जब सुबह मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो दोनाें थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मामला जीआरपी ने कार्रवाई की।

कहीं लड़की तो नहीं हत्या की बजह
युवक की हत्या के मामले में मुहल्ले में चर्चाआें का बाजार गर्म है। जो जिगरी दोस्त एक दूसरे पर जान झिड़कते थे आज वह दोनाें एक दूसरे के जान के दुश्मन क्याें बन गए। कहीं सुरा के साथ सुंदरी का चक्कर तो नहीं पुलिस इस और भी जांच कर रही है।


पुलिस टीम झांसी रवाना
युवक की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी सिपाही मेडिकल कालेज झांसी रवाना हो गए है क्याेंकि आरोपी रामू का वहीं इलाज चल रहा है। पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed