फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saraf shot robbed of half a million

सराफ को गोली मारकर साढे़ पांच लाख की लूट

Wed, 01 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 01 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saraf shot robbed of half a million
अस्पताल में भर्ती घायल निक्की। - फोटो : अमर उजाला
कदौरा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर लौट रहे सराफा व्यापारी और उसके भाई, बेटे पर बदमाशों ने हमला कर दिया। व्यापारी और उसके परिवार वालों ने काफी देर तक बदमाशों से गुत्थमगुत्था की। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर सराफ के बेटे के सीने में गोली मार दी और जेवरों से भरा बैग लेकर भाग निकला। सराफ के बेटे की हालत
विज्ञापन


गंभीर बताई जा रही है। गोली उनके सीने में लगी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक जिला अस्पताल के बाहर सराफ डटे रहे। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बबीना निवासी सराफ विष्णु कुमार सोनी की कदौरा में सराफ की दुकान है। विष्णु ने बताया कि वह भाई विनोद और बेटे निक्की उर्फ सक्षम सोनी (21) के साथ दुकान
विज्ञापन


बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पंप के पास नहर के पास तीन बदमाश पीछे से आए और ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। देखते ही देखते तीनों बदमाश उन पर झपट पडे़। बीच सड़क पर नहर के पास उनके परिवार के लोगों व बदमाशों के बीच हाथापाई होती रही, बदमाश निक्की के हाथ से बैग छीनने का प्रयास कर रहे थे। नाकाम होते देख एक बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


ने तमंचा निकाल कर निक्की की तरफ फायर झोंक दिया। सीने पर गोली लगते ही निक्की लहूलुहान होकर गिर गया, तब तक बदमाश के साथियों ने उसके हाथ से जेवरों से भरा बैग छीन लिया और तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले निक्की को पास के अस्पताल में भर्ती कराया,

जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाथापाई में विष्णु व विनोद को भी चोटें आईं हैं। विष्णु के बताया कि बैग में सौ ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और लगभग 50 हजार रुपये थे। सब मिलाकर साढे़ पांच लाख रुपये बदमाश लूट ले गए। एसपी स्वप्निल का कहना है कि बदमाशों के हुलिये के आधार पर तलाश की जा रही है।

वारदात में किसी करीबी का हाथ
पुलिस का मानना है कि विष्णु दुकान बंद करके किस रास्ते से घर लौटते हैं और बैग में कितनी ज्वैलरी और कैश रहता है, इसकी जानकारी बदमाशों को थी, इससे स्पष्ट है कि विष्णु का कोई करीबी ही बदमाशों से मिला है, इससे दुकान व आसपास काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

पेट्रोल पंप से मिलेेंगे फुटेज
पुलिस का कहना है कि घटना पेट्रोल पंप के पास हुई है, इसलिए पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जाएंगे। संभावना है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का कोई फुटेज मिल सके। फिलहाल विष्णु व विनोद के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
 
होती गश्त तो न होती वारदात

करीब 10 से 15 मिनट तक सराफ का परिवार बदमाशों से मोर्चा लेता रहा। पास में ही पेट्रोल पंप भी था, लेकिन पुलिस की गश्त नहीं थी। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि मारपीट के दौरान पुलिस की गश्त निकलती तो घटना बच सकती थी और बाइक सवार बदमाश भी पकडे़ जा सकते थे।


काफी देर बाद लगा पुलिस का नंबर
विष्णु ने बताया कि उसका बेटा निक्की आंखों के सामने लहूलुहान होकर तड़प रहा था, उन्होंने कई बार यूपी 100 का नंबर मिलाया, लेकिन फोन था कि लग ही नहीं रहा था। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने नंबर मिलाया, तब कहीं पुलिस को घटना की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed