फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saraf Lutkand disclose, cede its two robbers

सराफ लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे

Mon, 11 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 11 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Saraf Lutkand disclose, cede its two robbers
लूटकांड के दौरान गिरफ्तार लुटेरे, वार्ता करते एसपी एके त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
इसी महीने की तीन तारीख को सराफ से हुई पांच लाख की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने व छह हजार रु पये नगद व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  जालौन कोतवाली के मुहल्ला
विज्ञापन


चुर्खीवाल निवासी सराफा व्यापारी श्याम सोनी अपने मुनीम पिंटू के साथ बाइक से झांसी जनपद के कस्बा समथर में सोने चांदी के आभूषण बेंचकर वापस आ रहे थे। बीती 3 जुलाई की रात करीब नौ बजे दो बाइकाें पर सवार छह बदमाशाें ने तमंचे के बल पर उससे करीब पांच लाख रुपये के गहने लूट लिए थे। इसके खुलासे के लिए काेंच कोतवाल मनवीर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेंदी
विज्ञापन


की लगाया था। एसपी ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे कोतवाल मनवीर सिंह व स्वाट टीम काेंच-एट तिराहे पर वाहनाें की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्हाेंने अपने नाम संजू तिवारी निवासी चुर्खीवाल जालौन व
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष कुमार सैनी निवासी चुर्खीवाल ने बताए। उन्होंने व्यापारी लूटकांड का अपराध करना स्वीकार किया। बताया कि दो और आरोपी जालौन सुढ़ार गांव केवीरेंद्र उर्फ वीरू व उसका भाई भूपेंद्र उर्फ लाली हैं। पुलिस ने जब उनके घर दबिश देकर उनकी ग्राम प्रधान मां पर दबाव बनाया तो दोनाें आरोपी अपनी गैंगस्टर की जमानत कटवाकर जेल चले गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशाें की निशानदेही पर सराफ से लूटी गई 45 ग्राम सोने की कील व छह हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक बरामद की है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

यू बनाई थी लूट की योजना
 सराफा व्यापारी लूटकांड के मुख्य सूत्रधार मनीष ने बताया कि वह पहले श्याम सोनी के यहां पर गहने बनाता था। किसी बात पर उसकी श्याम से तकरार हो गई। इस पर उसने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और इसमें शातिर अपराधी संजू तिवारी, भूपेंद्र व धीरेंद्र उर्फ धीरू को शामिल कर पूरी लूट की स्क्रिप्ट तैयार कर डाली।

मोबाइल से लेते रहे लोकेशन  
 वारदात के दिन आरोपी मनीष सराफ श्याम के साथ गए मुनीम पिंटू से दिन भर मोबाइल पर बहाने से बात करता रहा। कहता रहा कि उसे काम है और वह जल्दी जालौन आए। अंतिम बार काल आठ बजे की गई और उसके बाद लुटेराें ने भेंड गांव के पास सराफ को लूट लिया।

अपहरण व हत्याकांड में संजू जा चुका जेल
संजू तिवारी आपराधिक प्रवृत्ति का है। 11 नवंबर 2011 को उसने अपने पिता के साथ बाइक से घर जा रही छात्रा के पिता पर अपने साथियाें के साथ हमला कर दिया था। छात्रा का अपहरण कर उसकी सिहारीदाऊदपुर गांव के खेताें में ले जाकर रेप के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल जा चुका है और मुकदमा भी लगभग फैसले पर है जिसमें सजा होना तय है।  

कस्टडी रिमांड लिया जाएगा
 पुलिस के दबाव के चलते गैंगस्टर के मामले में जमानत कटवाकर जेल गए दोनाें भाई भूपेंद्र व धीरेंद्र की बाबत एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आधा लूट का सामान दोनाें के पास है। पुलिस कोर्ट से दोनाें को कस्टडी रिमांड पर लेकर उनसे माल बरामद कराएगी।


कई संगीन वारदातें दर्ज है
उरई। संजू तिवारी, भूपेंद्र व उसके भाई योगेंद्र के खिलाफ करीब आधा दर्जन संगीन वारदातें पहले से दर्ज है। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण व हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले अदालताें में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed