{"_id":"577d3ec34f1c1b446c7f9cfd","slug":"robbed-of-half-a-million-social-media-support-for-the-disclosure-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की लूट के खुलासे के लिए सोशल मीडिया का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख की लूट के खुलासे के लिए सोशल मीडिया का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक से बातचीत करते एसपी एके त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे दंपति व उसके बेटे से बाइकसवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर रुपये लूटे जाने के मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को चार टीमें गठित कर लुटेराें का सीसीटीवी से निकला हुआ फोटो वायरल कर जनता से आरोपियाें को
पकड़ने में सहयोग मांगा है। सीओ जंगबहादुर सिंह व कोतवाल आलोक सक्सेना के अलावा स्वाट टीम व स्पेशल टास्क टीम भी संदिग्धाें पर नजर रख रही है। पुलिस ने मंगलवार देर रात कुछ संदिग्धाें को पकड़कर पूछताछ भी की है। एसपी का कहना है कि पुलिस पूरी मेहनत से लगी है जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे। मालूम हो कि कैलिया थाना क्षेत्र के
गांव कुदईया निवासी हुकुम सिंह के पिता मातादीन जो कि पीडब्लूडी विभाग के रिटायर्ड मेट हैं की तबियत खराब है। उनके इलाज के लिए मंगलवार को हुकु म सिंह अपने माता पिता के साथ बाइक से उरई के राजमार्ग स्थित बैंक आफ इंडिया आया और पिता के खाते से पांच लाख रुपये निकाले। इसके बाद बाइक से लौट पड़ा। काेंच रोड स्थित सुहाग महल विवाह
विज्ञापन
घर के पास पहुंचने पर काली पल्सर पर सवार दो बदमाशाें ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद मारपीटकर तमंचे के बल पर पांच लाख रुपयाें से भरा बैग छीन लिया। इस मामले को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी स्वयं देख रहे है। उन्हाेंने बैंक से लेकर बाजार व निजी दुकानाें पर लगे सीसीटीवी फुटेज जुटा लिए हैं। इसमें बदमाश बाइक पर जाते साफ
नजर आ रहे हैं। पहली बार किसी एसपी ने जनता से ये फोटो शेयर कर बदमाशाें का पहचान करने को कहा है। वही सर्विलांस सेल से लेकर कई टीमें लुटेराें की तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि टीमें काम कर रही हैैं। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
बैंक से लेक र बाहर तक मौजूद थे लुटेरे
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दंग रह गई। पीड़ित ने निकासी फार्म भरने के लिए लुटेराें से ही पेन मांगा और उन्हीं के सामने पांच लाख रुपये निकालने का चालान भरा। यही नहीं एक लुटेरा हुकुम के पीछे लाइन में लगा भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद लुटरे ने अपने साथियाें को जानकारी दी। लुटेराें को यह तक पता था कि बैग में पैसे हैं या फिर झोले में। उन्हाेंने पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे डाला।
कई शातिर लुटेरे जेल के बाहर
जिले के कई शातिर लुटेरे इन दिनाें जेल के बाहर हैं और उनके पास कोई काम धंधा भी नहीं है। ऐसे में खर्च व मुकदमाें की पैरोकारी के लिए भी पैसाें की जरूरत है। ऐसे में कहीं उन्हीं ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है। पुलिस उनका भी लेखाजोखा खंगाल रही है। कई लुटेरे घर पर नहीं मिले तो उनकी तलाश कर रही है।
एसपी को खाली मिली गार्ड की बंदूक
पांच लाख की लूट के बाद बुधवार को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा का निरीक्षण किया तो गार्ड की बंदूक खाली मिली। इस पर उसे जमकर फटकार लगाई। इसके बाद एसपी ने पूरी बैंक का घूमकर निरीक्षण कर मैनेजर से कहा कि बैंक के मुख्य गेट व वाहन स्टैंड पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाएं। इससे बदमाशाें पर कड़ी
नजर रखी जा सके। उन्हाेंने पुलिस को भी बैंकाें की सघन चेंकिंग के निर्देश दिए। बुुधवार की सुबह 11 बजे एसपी स्टेट बैंक पहुंचे, वहां तैनात गार्ड लोगाें के फार्म भर रहा था। यह देख एसपी ने गार्ड दिनेश कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने जब गार्ड की बंदूक खोलकर देखी तो वह लोड भी नहीं थी। यह देख एसपी का पारा चढ़ गया और उन्हाेंने सिक्योरिटी आफीसर
को गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद एसपी ने पूरी बैंक का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि वह बैंक के दरवाजे व वाहन स्टैण्ड़ पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए इससे बदमाशाें पर नजर रखी जा सके। इस दौरान कोतवाल आलोक सक्सेना व कोतवाली के दरोगा व सिपाही मौजूद रहे।