फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape the girl with middle

अधेड़ ने बालिका के साथ किया रेप

Wed, 30 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 30 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rape the girl with middle
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
पैसे देने के बहाने एक अधेड़ ने दलित बालिका को साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ गई सहेली की चीख सुनकर भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला
विज्ञापन


अस्पताल भेज दिया।  मामले की जानकारी होने पर सीओ जंगबहादुर सिंह कोतवाली पहुंचे और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 साल की बेटी अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर लहारियापुरवा निवासी प्रेमानंद गुप्ता
विज्ञापन


आया और पैसे देने के बहाने दोनों लड़कियाें को अपने साथ ले गया। एक खाली स्कूल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ रेप किया। यह देख उसकी सहेली ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रेमानंद गुप्ता के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ जंगबहादुर सिह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसको जेल भेजा जाएगा।

युवती को बंधक बनाकर छेड़खानी की
शहर कोतवाली के एक मुहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 28 मार्च के दिन में वह अपनी सहेली केयहां रामनगर गई थी वहां रास्ते में उसे जानने वाले शाबिर निवासी नयापाठकपुरा ने अपने दो साथियाें के साथ उसे एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ छेड़खानी की जब उसने विरोध किया तो आरोपियाें ने


उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है वह जल्द ही सलाखाें के पीेछे होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed