{"_id":"59514ee34f1c1b6f308b46aa","slug":"plot-shot-women-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट के विवाद में महिला को गोली मारी
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जख्मी हालत में महिला शकीरा।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन कोतवाली क्षेत्र में प्लाट के विवाद में महिला को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी है। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। उसका आरोप है कि कटरा निवासी युवक ने साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
मोहल्ला हदेरशाह निवासी शकीरा पत्नी खुदार बख्श ने बताया कि मोहल्ले में स्थित प्लाट का काफी समय से कटरा निवासी दबंग बाबू खां से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार सुबह सात बजे बाबू खां अपने चार-पांच साथियों के साथ उसके घर आ धमका और गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो बाबू खां ने मारपीट शुरू कर दी। शकीरा ने बताया कि बाबू खां के एक साथी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके दायें हाथ में लगी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। लोगों ने यूपी 100 को सूचना तो चौकी पुलिस पहुंची। महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल महाराज सिंह का कहना है कि महिला ने बाबू खां और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
प्लाट के विवाद में दो दिन पूर्व भी बाबू खां और शकीरा के बीच वाद विवाद हो चुका है। कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई थी। हैरत की बात तो यह है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत कराई और मामले को हल्के में लेकर लौट आई। आरोप है कि सोमवार की सुबह बाबू खां ने जानलेवा हमला कर दिया। शकीरा के परिजनों का कहना है कि पुलिस उस दिन कार्रवाई कर देती तो यह नौबत न आती।