फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PAC jawans extend the search operation by six km

पीएसी जवानों ने सर्च आपरेशन का दायरा छह किमी बढ़ाया

Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
PAC jawans extend the search operation by six km
नहर में पीएसी का सर्च ऑपरेशन - फोटो : amarujala

बता दें कि सोमवार को कोटरा जा रहे रहे बाइक समेत नहर में गिरे उरई के मोहल्ला सुशील नगर निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (25) पुत्र रामसिंह व चचेरे साले रविंद्र कुमार (25) पुत्र जवाहर सिंह निवासी मोहल्ला इंद्रनगर उरई का 72 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। उनकी तलाश के लिए आसपास के गोताखोरों के अलावा कालपी से भी गोताखोरों को बुलाया गया था। नहर में पानी के तेज बहाव के चलते गोताखोरों ने भी हाथ खड़े कर दिए। मंगलवार की रात जेसीबी से नहर में खुदाई कराई गई, जिससे सुबह जितेंद्र की बाइक गोताखोराें को मिल गई।

विज्ञापन


इसके बाद गोताखोराें के काफी तलाश करने के बाद भी उन दोनों का कुछ पता नहीं चला। एसडीएम सदर अक्षय त्रिपाठी व सीओ सिटी संतोष कुमार बराबर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे है। जब यहां के गोताखोरों ने तलाश करने से मना कर दिया तो मैनपुरी जिले के एटा से पीएसी की 43 बटालियन को बुलाया गया। आते ही पीएसी ने स्टीमर के जरिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को हालांकि टीम का दायरा नहर के पुल के इर्दगिर्द ही रहा, लेकिन गुरुवार की सुबह होते ही नहर में उतरी टीम ने अपना दायरा बढ़ाते हुए छह किलोमीटर गोरन पुल तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बावजूद भी युवकों की तलाश में पीएसी के भी हाथ खाली रहे। टीम बराबर सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी उनकी किसी न किसी तरह मदद कर रही है। परिजनों की आस भी केवल अब पीएसी के जवानों की मेहनत पर ही टिकी है कि शायद उनके बेटों का पता चल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed