फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officials said raids pits shopper

छापा डालने आए अफसरों से भिड़ा दुकानदार

Sat, 04 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 04 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officials said raids pits shopper
पुलिस से भिड़ता व्यापारी साजिद। - फोटो : अमर उजाला
पालिथीन विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को एक दुकानदार अधिकारियों से भिड़ गया। अन्य व्यापारियों ने भी अधिकारियों को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। उधर दुकानदार ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया और माचिस जलाने लगा। इस पर सीओ ने माचिस छीन ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां पटककर भगाया।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदार भी भाग निकला। सीओ ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। पालिथीन विरोधी अभियान के तहत शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एसडीएम संजय सिंह, सीओ जंगबहादुर सिंह, ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार के साथ अपने हमराही लेकर घंटाघर सनी मंदिर के पास स्थित एक दुकान पर छापा मारने
विज्ञापन


पहुंचे तो दुकानदार साजिद निवासी प्रेमनगर उरई उनसे भिड़ गया। यह देख अन्य व्यापारी भी समर्थन में आ गए। पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। दबाव बनाने के लिए साजिद ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। सीओ ने उसके हाथ से बोतल व माचिस छीन ली। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना आधा दर्जन दरोगा व पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियाें के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे व्यापारियाें को खदेड़ दिया।  सीओ सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार से करीब 20 किलो पालिथीन मिली है। उसके खिलाफ संबंधित धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने बच्चाराम स्वीट के बगल में दोना पत्तल की दुकान पर भी छापा मारा। यहां व्यापारी दुकान बंद कर भाग निकला।


प्रशासन की इस कार्रवाई से पालिथीन बेचने वालाें में हड़कंप मच गया। व्यापारी अपनी अपनी दुकानें बंदकर भाग निकले। सीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed