{"_id":"5c46093abdec227d9070b4e9","slug":"missing-old-man-dead-body-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला
Mon, 21 Jan 2019 11:32 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
वरोदा खुर्द में मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोदा खुर्द निवासी माताप्रसाद वर्मा (70) पिछले दो दिन से लापता थे। सोमवार को उसका शव घर के पास स्थित कुएं में पड़ा दिखा। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि माताप्रसाद रोज सुबह घूमने के लिए जाते थे। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह सुबह सात बजे घर से निकले थे लेकिन जब काफी देर तक वह लौट कर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। तमाम जगह खोजने के बाद भी जब माताप्रसाद का कोई पता नहीं चला तो उसके बेटे दयाशंकर वर्मा ने रविवार को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक की फसल कमजोर हो गई थी, उस पर लोगों का कर्जा भी था। जिसके वजह से वह मानसिक तनाव में रहते थे।
विज्ञापन