फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mining mafia ran away damaged UP-100

यूपी-100 को क्षतिग्रस्त कर भागे खनन माफिया

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
mining mafia ran away damaged UP-100
खनन करती मशीन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि पिछले 6-7 माह से रामपुरा थाना क्षेत्र से ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायत प्रशासन को मिल रही है। इसमें पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर रात घाट के समीप स्थित गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि 4-5 ट्रैक्टर घाट से मौरंग खनन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो तब एक को छोड़ बाकी के ट्रैक्टर मौके से निकल चुके थे। ग्रामीणों के मुताबिक सिपाहियों ने जब ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने चालक से बोला कि पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारो और निकल चलो।
विज्ञापन


इस पर ट्रैक्टर चालक ने बिना कुछ सोचे समझे मौरंग से लदे ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ाई और यूपी-100 की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारकर ट्रैक्टर समेत भाग निकला। खनन माफियाओं के दुस्साहस से यूपी-100 के सिपाहियों के भी पसीने छूट गए। इसके बाद थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से पूछताछ कर लौट आया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ही उक्त यूपी-100 की गाड़ी को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर पूर्व घाट पहुंचे थे अफसर
लगातार मिल रही शिकायतों के कारण ही बीते सप्ताह खनिज अधिकारी, एआरटीओ, एएसपी आदि अधिकारियों की टीम अचानक मटहौली घाट जांच के लिए पहुंची थी। उस वक्त भी ग्रामीणों ने अवैध खनन की शिकायत की थी और अधिकारियों ने थानाध्यक्ष को फटकारा भी था।

एसडीएम से भी अभद्रता पर कार्रवाई नहीं
रामपुरा में ही कुछ दिन पहले खनन माफियाओं ने एसडीएम माधौगढ़ से भी अभद्रता की थी। इस पर एसडीएम की ओर से माधौगढ़ ताने में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

खनन और ओवरलोडिंग का गढ़ बना रामपुरा
रामपुरा से लगातार प्रशासन को ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है। आसापस के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की शह पर ही मौरंग की ओवरलोडिंग होती है। इससे आसपास की सड़कें  भी ध्वस्त हो रही है। इसके बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं।


देर रात घाट पहुंचेगी खनिज विभाग की टीमें
खनिज अधिकारी राजेश सिंह का कहना है कि मटहौली घाट के आसपास के ही कुछ लोग रात के वक्त अवैध खनन कराते हैं। बुधवार की देर रात भी उनके विभाग की टीमें घाट पर छापा मारेंगी। माफियाओं का पता किया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed