फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Millions of houses and shop theft

मकानों व दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 25 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 25 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Millions of houses and shop theft
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
चोर गिरोह ने सोमवार की रात मोहल्ला जयप्रकाश नगर और प्रताप नगर स्थित दो मकान व एक दुकान को निशाना बनाया और लाखों का सामान पार कर दिया। इसकी सूचना पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोंच के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी नगर के गल्ला व्यवसायी रामस्वरूप मिश्रा के घर में चोर घुस गए और
विज्ञापन


सोेने की अंगूठियां, कानों के झुमके व अन्य सोने, चांदी केे जेवर के साथ पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो बिखरा सामान देखा तो दंग रह गए। सपा नेता भारत सिंह यादव के घर के पिछवाड़े वाले गेट से घर में घुसे चोरों ने नकदी जेवर सहित लगभग चार लाख का माल पार कर दिया। इसी तरह कन्फेक्शनरी दुकान को भी चोरों ने निशाना
विज्ञापन


बनाया। दुकान में रखी नमकीन बिस्कुट तक ले उडे़। पीड़ितों ने मामले की तहरीर कोतवाली में जाकर दी। कोतवाल मनवीर सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है और चोरियों का खुलासा किया जाएगा। घटना को लेकर मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची और साक्ष्यों का संकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed