फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make conversion of the accused shaved head rotated in town

धर्मांतरण कराने के आरोपी का सिर मुंडाकर शहर में घुमाया

Fri, 29 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 29 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Make conversion of the accused shaved head rotated in town
जिले के रेंढ़र गांव के तीन युवकों को वाराणसी के कछवां कस्बे में ले जाकर
विज्ञापन
धर्मांतरण कराने के आरोपी युवक का सिर मुड़ाकर शहर में घुमाया गया। बजरंत दल कार्यकर्ताओं के बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
रेंढ़र गांव निवासी संगम जाटव ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी कि माहभर पहले उसे और उसके गांव के दो अन्य युवकों को

गांव ही अवधेश कुमार वाराणसी के कछवां कस्बे ले गया। यहां चर्च के कार्यक्रम में तीनों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इसके बदले पैसा, नौकरी और शादी कराने का भी झांसा दिया गया। घर लौटने पर उसका मन नहीं माना तो थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के साथ ही अन्य हिंदुत्ववादी संगठन के पदाधिकारी हंगामा करने लगे। शुक्रवार को अवधेश

कुमार को धर दबोचा। इसके बाद उसे उरई ले आए। यहां उसका सिर मुड़ाने के बाद शहर में घुमाया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। एसपी एन कोलांचि, एएसपी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। अवधेश एवं संगम को हिरासत में ले लिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। अवधेश का कहना है कि वह तीनों युवकों को सत्संग में ले गया था। धर्मांतरण का आरोप गलत है। देर शाम

उसने बजरंग दल संयोजक अखिलेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों पर जबरन घर से अपहृत करने और मारपीट करने, अपमानित करने की तहरीर दी। दूसरी तरफ से संगम ने तहरीर दी कि उसका दो अन्य लोगों के साथ अवधेश ने जबरन धर्मांतरण कराया गया। कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed