फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Loot , revealing confession phenomenon by robbers

लूट का खुलासा, लुटेरों ने कबूली घटना

Thu, 09 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 09 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Loot , revealing confession phenomenon by robbers
लूट का खुलासा करते एएसपी शकील अहमद। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। उरई कोतवाली के गांव कैथेरी के पास मरीज को लूटकर भाग रहे तीन बदमाशाें को काेंच पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 3500 रुपये व बैग बरामद कर लिया। तीन लुटेराें के पास से दो तमंचे और एक छुरी बरामद कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियाें ने बताया कि पेट्रोल के पैसे खत्म होने पर उन्हाेंने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


एएसपी शकील अहमद ने स्थानीय पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के  दौरान बताया कि बीती 7 जून की रात करीब 10 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव लिटावली निवासी सुमित सिंह सेंगर व प्रताप सिंह सेंगर झांसी दवा लेने ट्रक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे ट्रक ज्योनार हट होटल के पास खराब हो गया तो दोनाें वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन लुटेरे आए और दोनाें से मारपीट कर 3700 रुपये  मोबाइल व बैग लूट ले गए। इस मामले की सूचना पीड़िताें ने 100 नंबर पर काल करके दी।
विज्ञापन


इस पर जिले भर की पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की तो तीनाें लुटेरे घुसिया पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार निवासी जैसारीकला, दिलीप कुमार निवासी मोहाना डकोर, किशन सिंह निवासी कहटा को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली तो पुलिस को दो तमंचा व कारतूस व एक छुरी व लूट के 150 रु पये व मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान कोतवाल काेंच मनवीर सिंह, सिपाही विवेक कुमार, यूसुफ , राजाभैया व चालक कल्याण सिंह की भूमिका अहम् रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed