फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jump into the well planted, death

कुएं में लगाई छलांग, मौत

Sun, 04 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 04 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jump into the well planted, death
Suicide
किसी बात पर युवक ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया फिर इसके बाद गांव के बाहर एक कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी। रात करीब नौ बजे घटी इस घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कदौरा के ग्राम हांसा निवासी ज्ञान प्रकाश अहिरवार उर्फ ज्ञानी पुत्र
विज्ञापन


कालका प्रसाद अहिरवार अपने काम से रोज की तरह रात करीब 8:30 घर पहुंचा। इसी दौरान उसका पत्नी के साथ झगड़ा शुरू हो गया। उसे पत्नी पर किसी और से अवैध संबंध होने का शक था। इस बात पर पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ कई बार झगड़ा कर चुका था। झगड़ा करने के बाद युवक घर से बाहर चला गया और  शराब पीकर गांव के बाहर एक कुएं में
विज्ञापन


छलांग लगा दी। कुएं में युवक के कूदने की आवाज सुनकर पास मौजूद कुछ ग्रामीण मौके पर दौड़ कर पहुंचे और अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस रात करीब एक बजे उसे किसी तरह बाहर निकल पाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed