फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry theft for daughter's wedding

बेटी की शादी के लिए रखी ज्वैलरी की चोरी

Tue, 09 Oct 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 09 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry theft for daughter's wedding
चोरी के बाद घर में बैठे लोग। - फोटो : amar ujala
डकोर थाना क्षेत्र ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी मंगल सिंह राजपूत पुत्र हरनाथ सिंह राजपूत उरई बैंक से पुत्री की शादी के लिए रुपये निकालने गए थे। घर पर केवल मंगल सिंह की पत्नी और पुत्री थी। जो अपने पुराने घर पर साफ सफाई का काम कर रही थी। जबकि उनका पुत्र संजय और पिता हरनाथ सिंह खेतों पर काम करने गए थे। घर को सूना देख चोर पीछे के दरवाजे से घुस गए।
विज्ञापन


जिस कमरे में पुत्री की शादी का समान  व जेवर और नगदी रखी हुई थी। उस कमरे का ताला तोड़कर चोर घुस गए और पूरी पेटी ले गए। जिसमें जेवर और नगदी रखी हुई थी। जब मंगल सिंह की पत्नी व पुत्री घर आये तो कमरे का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए । परिजनों के घर पहुंचने पर मंगल सिंह ने चोरी की घटना की सूचना यूपी डायल 100 और डकोर पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डकोर कोतवाल विनोद मिश्रा ने छानबीन शुरू की। मंगल सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री के शादी  के लिए जेवर बनवाए थे। जिसकी कीमत 3 लाख रुपये थी साथ ही 15 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी पुत्री रेनू कि शादी 21 फरवरी को ग्राम बड़ा खरका थाना चिकासी जिला हमीरपुर में तय हुई है। अभी चार दिन पूर्व ही उसकी गोद भराई होनी थी। इसलिए वह कुछ रुपये निकालने उरई स्थित बैंक गए थे। अभी दो दिन पूर्व ही वह पुत्री के जेवर सुनार के पास से लाए थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed