फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JE to be held hostage by contractor

जेई को ठेकेदार ने बंधक बना पीटा

Fri, 19 Jan 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 19 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
JE to be held hostage by contractor
पिटाई के बाद कोतवाली पहुंचा जेई। - फोटो : amar ujala

बलिया जिले के भीमपुर के उधरन गांव के रहने वाले हिमांशु शेखर मौर्य जल निगम में जेई पद पर तैनात हैं। वह मोहल्ला राजेंद्र नगर में किराए के कमरे में रहते है। बीते दिनों जेई हिमांशु की देखरेख में कोटरा के बरसार गांव में पानी की एक पाइप लाइन डाली गई थी, जिसे चालू नहीं किया गया। इसी काम का भुगतान कराने को कई दिनों से ठेकेदार धर्मपाल सिंह निवासी बसंत बिहार झांसी जेई पर दबाव डाल रहा था। जेई ने काम की जांच किए बिना भुगतान करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कई दिनों से जेई व ठेकेदार में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ठेकेदार अपने साथी के साथ जेई के कमरे में पहुंचा और अकेला पाकर कमरे के अंदर से बंद कर पिटाई कर दी। मारपीट में जेई का एक हाथ टूट गया। इसके बाद ठेकेदार और उसका साथी भाग निकले। जेई की सूचना पर कार्यालय स्टाफ कमरे पर पहुंचा। जेई स्टाफ और पड़ोसियों के साथ जेई कोतवाली पहुंचा और शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को पकड़ लिया और पीड़ित जेई को इलाज को जिला अस्पताल भेजा। उधर, जेई के साथ कार्यालय के पूरे स्टाफ ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि शिकायत पर ठेकेदार को तुरंत पकड़ लिया गया था। जेई की तहरीर पर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर, ठेकेदार धर्मपाल सिंह ने जेई पर आरोप लगाया कि कार्य को पूरा किए काफी समय हो गया। वह भुगतान के लिए परेशान हो रहा था। उसे लेबर को रुपये देने थे, पर जेई उससे कमीशन की बात कर रहे थे, जिसे न देने पर उसने जांच के नाम पर भुगतान रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई हिमांशु शेखर ने बताया कि बीते दिनों सीडीओ एसपी सिंह ने विकास भवन में पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में कार्यों की जांच के निर्देश दिए थे। कहा था कि कार्य की गुणवत्ता की जांच के बिना ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जाएगा। इस वजह से उस कार्य की जांच की जानी थी। जांच के बाद ही भुगतान किया जाता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed