फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Including two caused by juvenile executions

किशोर समेत दो ने लगाई फांसी

Sun, 27 Mar 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 27 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Including two caused by juvenile executions
सुसाइड - फोटो : demo pic
आधुनिकता की अंधी दौड़ और तनाव पूर्ण दिनचर्या ने लोगों के अंदर सहनशक्ति को खत्म सा कर दिया है। यही कारण है कि लोग जरा-जरा से बात पर जिंदगी का साथ छोड़ने को तैयार हो रहे हैं। ऐसे ही दो मामलों में मामूली बातों पर किशोर सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले मामले में आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन निवासी लल्लूराम ने पुत्र अरुण (14)
विज्ञापन


को किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। यह देख परिजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना आटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  थानाध्यक्ष मनोज कु मार ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने फांसी लगाई है। दूसरे मामले में उरई कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र कुमार (26) पुत्र हरिश्चंद्र का विवाह झांसी जनपद के माेंठ कोतवाली क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी निर्मला के साथ हुआ था। होली पर
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने मायके गई थी। पेशे से टेलर जितेंद्र शनिवार को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था लेकिन उसने साथ चलने से इंकार कर दिया। इसको लेकर तूतू- मैंमैं हो गई। इसके बाद जितेंद्र घर आया और रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में लगे हुक से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई, परिजनों ने जब उसका शव फांसी पर


लटकते देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed