फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Housing youth stabbed in dispute

मकान के विवाद में युवक को चाकू मारा

Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Housing youth stabbed in dispute
हमला
मकान के विवाद को लेकर परिजनाें ने ही एक युवक पर चाकुआें से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कालपी कोतवाली के मुहल्ला महमूदपुरा निवासी वाजिद खां (38) का अपने भाईयाें से ही मकान के बटवारे को लेकर विवाद
विज्ञापन


चल रहा था। गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर दोनाें पक्षाें में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हमलावराें ने वाजिद पर चाकुआें से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनाें ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि पारिवारिक बटवारे को लेकर विवाद में चाकूबाजी हुई है। तहरीर मिलते ही वह रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


नशेबाजों ने सेल्समैन को पीटा
नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात शराब देने से मना करने पर नशेबाजों ने एक सेल्समैन को पीट दिया और शिकायत करने पर जान माल की धमकी दी। ग्राम धंतौली में ठेके पर सेल्समैन सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम निपनियां निवासी समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात में लगभग 12 बजे धंतौली गांव निवासी मगन सिंह व संदीप कुमार उसके ठेके पर आए और शराब ी मांग करने लगे। उसने बताया कि ठेका बंद हो चुका है। अब सुबह ही शराब मिल सकेगी। इससे नाराज उक्त दोनों दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध को पीटा
पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने वृद्ध के साथ मारपीट की। ग्राम उदोतपुरा निवासी रतीराम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह अपने घर में था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव का राम कुमार अपने दो साथियों सहित उसके घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि मना करने पर तीनों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed