{"_id":"5bb3ba67867a55013d11b45d","slug":"holding-three-overload-tractors","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़े
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े बालू से लदे ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मध्य प्रदेश से आने वाले बालू के ओवरलोड ट्रैक्टर बंगरा मार्ग पर पुल के पास बड़ी संख्या में सुबह मौजूद रहते हैं। इन्हीं के माध्यम से बालू के व्यापारी बालू खरीद कर व्यापार कर रहे हैं। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने लौना मार्ग से बालू के ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को लौना मार्ग से बालू के तीन ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टरों के चालकों ने अपना नाम राहुल निवासी तिलक नगर माधौगढ़, गुड्डू निवासी ऊंचा भीमनगर, कृष्ण मुरारी निवासी मालवीय नगर माधौगढ़ बताया है। पुलिस की कार्रवाई से ट्रैक्टरों में हड़कंप चालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन