फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gimmick of the songs on demand was firing

नौटंकी में गाने की फरमाइश पर फायरिंग

Mon, 18 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 18 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gimmick of the songs on demand was firing
ग्राम भदंवा में हो रही नौटंकी में पसंदीदा नाच गाना न होने से खफा चार
विज्ञापन
युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को लाइसेंसी बंदूकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बारह कारतूस व एक दर्जनखोखे बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे

में थे। उनके शस्त्र निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवा में सरमन लाल के घर में नवजात की छठी थी। रविवार की रात्रि में इसी समारोह के दौरान नौटंकी का आयोजन किया गया था। तभी वहां थाना डकोर के ग्राम खरका निवासी महेश यादव अपने तीन साथी ध्रुव यादव (ऐर), भगवानदास (ग्राम टीकर), परशुरम (टीकर) के साथ पहुंच गया।

चारों लोग लाइसेंसी  रायफ ल व तीन दुनाली बंदूक साथ ले गए। नौटंकी में सबसे आगे बैठकर अपने मनपसंद गाने पर नृत्य करने की मांग करने लगे। अपना जलवा कायम रखने के लिए फायरिंग भी शुरू कर दी। फ ायरिंग होते ही नौटंकी बंद हो गई। इतना ही नहीं पूरे गांव में दहशत फैल गई। आरोपियों ने दोबारा नौटंकी शुरू करने कर दबाव बनाया और गोलियां दागने

लगे। ग्रामीण इधर उधर भागने लगे। अफ रा तफ री के माहौल ने किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल लालबहादुर यादव, एस एस आई रमैया प्रसाद, एसआई विनय साहू, एसआई विजेंदर सिंह, सिपाही संजीव कुमार दिलीप कुमार, प्रेम यादव आदि ने गांव को चारों ओर से घेर लिया तथा

चारों आरोपियों को लाइसेंसी बंदूक, दस कारतूस के खोखे व एक दर्जन जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। भंदवा निवासी सरमनलाल ने बताया कि यह चारों लोग अचानक गांव में आए व नौटंकी डांसरों से अभद्र व्यवहार करने लगे। मना करने पर गली गलौज व फायरिंग करने लगे। पुलिस ने चारों को पकड़कर जेल भेज दिया। कोतवाल लाल बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed